शहडोल:पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

मतगणना सुरक्षा हेतु दिये निर्देश

शहडोल। 23 नवंबर 23 को पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर का दौरा कर वहां म.प्र. विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मतगणना परिसर में प्रवेश सिर्फ पास धारियों को प्रवेश दिया जाएगा। परिसर में प्रवेश से लेकर मतगणना हाल तक पहुंचने के दौरान प्रत्येक व्यक्ति की तीन स्तर पर जांच-पड़ताल की जाएगी। अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। स्ट्रांग रूम परिसर में त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लगायी गई है। जिसमें जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को डियूटी हेतु लगाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने मतगणना हॉल का अवलोकन कर पायी गई कमियों को दूर कराने हेतु निर्देशित किया। मतगणना कर्मियों, एजेंटों, पत्रकारगणों के आने-जाने हेतु पृथक-पृथक व्यवस्थाएं की जाएंगी। 

गेट पर मतगणना कर्मियों एवं एजेन्टों की सम्पूर्ण चेकिंग हेतु मेटल डिटेक्टिंग डिवाइज डी.एफ.एम.डी./एच.एच.एम.डी. लगायी जाएगी एवं महिला पुलिस कर्मियों को भी डियूटी हेतु लगाया जाएगा। परिसर के भीतर के मार्गों एवं खाली स्थानों पर डबल बैरिकेटिंग, अस्थायी गेट लगवाने हेतु लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया। मतगणना के दौरान पाण्डवनगर मार्ग के बाहर यातायात के उचित प्रबंधन हेतु उपुअ यातायात को निर्देशित किया गया। मतगणना के दौरान सम्पूर्ण परिसर पर सी.सी.टी.व्ही कैमरा से नजर रखी जाएगी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले, रक्षित निरीक्षक दीपेन्द्र कुशवाह एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post