भक्तांमर का पाठ आयोजित कर, विश्व शांति की मनोकामना की
शहडोल। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विराटनगर शहडोल द्वारा सेवानिवृत प्राचार्य सुमेंरचंद जैन पारस जैन मेमर्स पारस मेडिकेयर के घर पर भक्तांमर जी का पाठ आयोजित किया गया, पाठ कर विश्व शांति की मनोकामना की गई भक्तांमर के पाठ के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष संजय जैन डाली जैन, सचिव श्री पारस जैन श्रीमती प्रियंका जैन कोशाअध्यक्ष शैलेश जैन दीपा जैन ,उपाध्यक्ष सलिल जैन विनी जैन को चुना गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष चक्रेश कुमार जैन, ईभा जैन पूर्व सचिव, धीरज पूजा जैन पूर्व कोषाध्यक्ष अध्यक्ष, अमित शिखा जैन राष्ट्रीय सह सचिव, के के जैन महाकौशल विंध्य रीजन की संयुक्त सचिव, श्रीमती साधना जैन, श्रीमती सरिता जैन सुनील जैन, रैनी जैन, सुषमा जैन, राजकुमारी जैन, शालिनी जैन, समाज के अनेक लोगों की सहभागिता रही, जैन सोशल ग्रुप के सदस्यों के द्वारा वर्ष भर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई, एवं 13 जनवरी 2022 को दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष स्मृति शेष प्रदीप कासलीवाल के 76 वीं जन्म जयंती के अवसर पर मानव सेवा का कार्य करने का निर्णय लिया गया।
Post a Comment