शहडोल:परेड़ प्रदेशन में जिला महिला पुलिस बल और एनसीसी बालिका सीनियर को मिला प्रथम स्थान

परेड़ प्रदेशन में जिला महिला पुलिस बल और एनसीसी बालिका सीनियर को मिला प्रथम स्थान 

शहडोल। संभागीय मुख्यालय शहडोल में 75 वॉ गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह महात्मा गॉधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। गणतंत्र दिवस समारोह में आकर्षक परेड़ का प्रदर्शन किया गया। सशस्त्र बल परेड प्रदर्शन में  प्रथम स्थान जिला महिला पुलिस बल, द्वितीय स्थान सशस्त्र पुलिस बल, तृतीय स्थान जिला पुलिस बल डीएफ 1 एवं अशस्त्र बल परेड प्रदर्शन में प्रथम स्थान एनसीसी बालिका सीनियर, द्वितीय स्थान एनसीसी बालक सीनियर एवं तृतीय स्थान शौर्य दल को प्राप्त हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post