स्वराज संस्था संस्कृति मंत्रालय व जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित किया गया है भारत पर्व
शहडोल। गणतंत्र दिवस की संध्या में आज शहडोल के मानस भवन में भारत पर्व का आयोजन शाम 6 बजे से किया गया है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देश की सबसे छोटी लोक गायिका मान्या पाण्डेय की होगी। स्वराज संस्थान संचालनालय संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश भोपाल एवं जिला प्रशासन शहडोल के संयुक्त तत्वाधान में भारत पर्व का आयोजन किया गया है। स्वराज संस्था संस्कृति मंत्रालय प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या में भारत पर्व का आयोजन करता है। जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लोकदल एवं लोक नृत्य दलों की प्रस्तुति कराई जाती है। इसी क्रम में इस वर्ष देश की सबसे छोटी लोकगायिका विंध्य की बेटी मान्या पाण्डेय को शहोल में भारत पर्व के अवसर पर बघेली लोकगीत प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। 13 वर्ष की विंध्य क्षेत्र की ख्यातिप्राप्त लोक गायिका इसके पूर्व शहडोल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगवन के दौरान धरती कहे पुकार के कार्यक्रम की प्रस्तुति दे चुकी हैं। मान्या पाण्डेय अब तक देशभर में 300 से ज्यादा मंचीय कार्यक्रम कर चुकी हैं और उन्हें भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय, मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग, आदिवासी लोक संग्रहालय भोपाल, जन संपर्क विभाग भोपाल आदि विभिन्न संस्थाओं के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। लोक गायिका मान्या पाण्डेय के शहडोल आगवन पर यहां के लोक कला व बघेली संगीत प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
Post a Comment