शहडोल:दागना कुप्रथा रोकने कलेक्टर की अगुवाई में निकाली गई रैली

राजस्व अभियान के तहत किये गए कार्याें की कलेक्टर ने की समीक्षा

शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज तहसील बुढार के ग्राम पंचायत बरगंवा-18 के भ्रमण के दौरान राजस्व महा अभियान के तहत किये गए राजस्व कार्याें की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देषित किया कि राजस्व महा अभियान के तहत सीमांकन, बटबारा, नक्शा तरमीम सहित सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से किये जाए। कलेक्टर ने कहा कि जिन किसानों के ईकेवायसी नहीं हुए हैं उनका तत्काल  ई-केवाईसी कराएं ताकि सभी पात्र किसानों को  किसान सम्मान निधि की राशि प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान दर्ज सभी राजस्व प्रकरणों का 29 फरवरी तक अनिवार्य रूप से निराकरण करें। साथ ही भ्रमण के दौरान कलेक्टर की अगुवाई में ग्राम पंचायत बरगंवा-18 में महिलाओं द्वारा दगना कुप्रथा को रोकने के लिए रैली निकाली  गई। रैली के दौरान बताया गया कि बच्चों को दागना कानूनन अपराध है, बच्चों को दागने पर संबंधितों के विरूद्व 1 लाख रूपये का जुर्माना और 3 साल की सजा हो सकती है। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में निमोनिया की बीमारी छोटे बच्चों को होती है, निमोनिया होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और डॉक्टर की सलाह से उपचार कराएं। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को निमोनिया होने पर दागे नही न ही किसी के बहकावे में आकर दागे, दागने से बच्चों के स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ता है।

     इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग आनंद राय सिंहा सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थें।

Post a Comment

Previous Post Next Post