नवीन आपराधिक अधिनियम 2023, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के विषयो में आयोजित की गई 3 दिवसीय कार्यशाला
शहडोल। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के निर्देशन में नवीन आपराधिक अधिनियम 2023, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के विषयो पर 3 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
दिनांक 23 मई 2024 से 25 मई 2024 तक कलेक्ट्रेट परिसर शहडोल में स्थित सोन सभागार में 3 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में पीटीएस उमरिया के मास्टर ट्रेनर एडीपीओ राजवीर सिंह गुर्जर, दीपेन्द्र अग्निहोत्री एवं निरी. ज्योति शुक्ला के द्वारा शहडोल पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियो को नवीन आपराधिक अधिनियम 2023, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के संबंध में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
उक्त कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रावेन्द्र द्धिवेदी एंव प्रशिक्षणरत पुलिस अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थित रहें।
Post a Comment