बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान जारी
शहडोल। कलेक्टर तरूण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले में बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में संभागीय जिला मुख्या्लय के विभिन्न चौराहों, धार्मिक, ऐतिहासिक स्थलों रेलवे स्टेशन, बस स्टै्ड़ एवं जिले की औद्योगिक एवं कोल माइन्स एरिया आदि स्थानों पर अभियान चलाकर बच्चों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। जिससे बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चें व उनके परिवारों को सामाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। साथ ही बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अंतर्गत विभिन्न विभागों महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय विभाग, श्रम विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के समन्वंय से सर्वे दल का गठन कर भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों व उनके परिवारो का सर्वे व चिन्हिांकन किया जा रहा हैै। गौरतलब है कि बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम जागरूकता अभियान 6 जून 2024 तक चलाया जाएगा।
Post a Comment