शहडोल:कमिश्नर ने पीएससी परीक्षा केन्द्र का किया निरीक्षण

कमिश्नर ने पीएससी परीक्षा केन्द्र का किया निरीक्षण

शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने आज संभागीय मुख्यालय शहडोल के शासकीय इंदिरा गांधी महाविद्यालय में चल रही लोक सेवा आयोग के परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने महाविद्यालय में बनाए गए नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया और महाविद्यालय में लोक सेवा आयोग 2024 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर प्राचार्य शासकीय इंदिरा गांधी महाविद्यालय मुकेश तिवारी भी साथ रहे।

Post a Comment

और नया पुराने