विधायकों ने किसानों को वितरित किए बीजों के मिनी किट्स
शहडोल।आज ग्राम देवरांव विकासखंड ब्यौहारी में विधायक शरद कोल एवं जनपद अध्यक्ष ब्यौहारी की उपस्थिति में खरीफ फसलों के बीजों के मिनी किट्स का वितरण एवं उन्नत कृषि यंत्र ट्रांसप्लांटर तथा उन्नत कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मझगवा विकासखंड सोहागपुर में, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह की उपस्थिति मे खरीफ फसलों के बीजों के मिनी किट्स का वितरण एवं कृषक श्रीमती ओलोदीया इक्का गाव जरवाही को पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन का वितरण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें