शहडोल:कमिश्नर ने शासकीय माध्यमिक शाला केल्हारी का किया निरीक्षण

 कमिश्नर ने शासकीय माध्यमिक शाला केल्हारी का किया निरीक्षण

शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने आज उमरिया जिले में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के तहत उमरिया जिले के विभिन्न शालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने शालाओं में नव प्रवेशित बच्चों का फूल मालाएं पहनाकर और तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया। उमरिया जिले के माध्यमिक शाला केल्हारी  के निरीक्षण के दौरान स्कूल में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में कक्षा पहली में एक भी छात्र उपस्थित नहीं रहने पर, स्कूल परिसर में गंदगी पाए जाने पर तथा शाला में अध्यनरत छात्रों का शैक्षणिक स्तर काफी कमजोर पाए जाने पर कमिश्नर ने शिक्षक मुकेश पटेल एवं शिक्षक जवाहर सिंह को तत्काल निलंबित करने के निर्देश अपर संचालक लोक शिक्षण को दिए, वहीं प्राचार्य चैतन्य महाप्रभु को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। शासकीय माध्यमिक शाला केल्हारी में निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने कक्षा चौथी, कक्षा पांचवी, कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं से किताबें पढ़ाई किंतु छात्र-छात्राएं ठीक से किताब भी नहीं पढ़ पाएं। जिस पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्ति की‌। कमिश्नर ने कक्षा पांचवी के छात्राओं से 78 में 11 का भाग देने को कहा इस प्रश्न को कक्षा पांचवी के किसी भी छात्र-छात्राओं ने हल करके नहीं बताया। छात्र-छात्राओं के दयनीय शैक्षणिक स्तर पर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की। कमिश्नर ने स्कूल परिसर में गंदगी देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा कमिश्नर ने टीचरों के साथ श्रमदान कर स्कूल परिसर की गंदगी भी साफ की।

Post a Comment

और नया पुराने