शहडोल:कमिश्नर ने सिकल सेल से पीड़ित ज्योति बैगा को दी सलाह

 कमिश्नर ने सिकल सेल से पीड़ित ज्योति बैगा को दी सलाह


शहडोल। कमिश्नर शहडेाल संभाग बीएस जामोद ने  आज शहडोल जिले के बुढार विकासखंड के ग्राम पंचायत नवलपुर भ्रमण के दौरान  सिकल सेल से पीड़ित ज्योति बैगा के घर पहुंचकर मुलाकात की तथा उसके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान ज्योति बैगा ने कमिश्नर को बताया कि उसका उपचार जिला चिकित्सालय शहडोल के चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है, दवाईयों से उसे काफी फायदा हुआ है अब उसे किसी भी प्रकार की परेशानी नही हो रही है। कमिश्नर को उन्होंने बताया कि उन्हें बीमारी का पता गर्भकाल में हुआ तब से उसका उपचार ठीक से किया जा रहा है। चर्चा के दौरान कमिश्नर ने सिकल सेल से पीडित ज्योति बैगा को बताया कि वह निरंतर दवाईयां का सेवन करते रहें फल खाएं, आनार खाएं व मुन्गे की सब्जी भी खाएं। कमिश्नर ने  ज्योति बैगा के बच्चें के संबंध में भी जानकारी ली। जिस पर कमिश्नर को ज्योति बैगा ने बताया कि  उसका बच्चा पूर्णतः स्वस्थ्य है।  चर्चा के दौरान  कमिश्नर ने  सिकल सेल से पीडित ज्योति बैगा के पति से भी चर्चा की तथा मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ता को निर्देश दिए कि गाम पंचायत में 4 लोग सिकल सेल से पीड़ित मरीजों की सतत रूप से मॉनिटरिंग करें। हर सप्ताह घरों में जाकर संपर्क करें तथा मरीजों को सतत रूप से दवाईयां को सेवन करने के लिए प्रेरित करें।


Post a Comment

और नया पुराने