प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज उद्धघाटन समारोह लाइव एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम
शहडोल। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 14 जुलाई 2024 को पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर, जिला- शहडोल में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज उद्धघाटन समारोह कार्यक्रम को वर्चुअल पटल पर देखा गया। इस उदघाटन समारोह कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने के लिए महाविद्यालय में पुरानी बिल्डिंग कक्ष क्रमांक 2 एवं नवीन भवन में कक्ष क्रमांक 01 में लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई । मुख्य अतिथि माननीय अमित शाह (केंद्रीय ग्रह मंत्री, भारत सरकार) द्वारा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन कर शुभारम्भ किया गया। उनके द्वारा दिया गया संबोधन एवं स्पीच भी महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं विद्यार्थीयों ने सुनी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश के यशस्वी मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के विचारों को भी सभी के द्वारा सुना गया। कार्यक्रम के उपरांत महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी निर्देशन में एक पेड़ मां के नाम पर सभी शिक्षकों ने कन्या छात्रावास परिसर में वृक्षारोपण किया जिसमें 70 पौधे स्टाफ एवं विधार्थियो द्वारा लगाए गए। लाइव प्रसारण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक , एन.एस.एस इकाई के स्वयं सेवी , ग्रामोदय चित्रकूट सतना का संचालित केन्द्र अध्ययन के अंतर्गत विधार्थियो की भी उपस्थिति रही।


एक टिप्पणी भेजें