पर्यावरण बचाएं धरा को सजाएं
युवा पीढ़ी पर्यावरण के प्रति हो रहे सजग, कर रहे पौधरोपण
शहडोल। पेड़-पौधों का महत्व हर किसी को समझना होगा। जब तक हम और आप इसे नहीं समझेंगे तक पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाया हुआ कदम सार्थक नहीं होगा। इंसान हो या पशु-पक्षी हर किसी को आक्सीजन की जरूरत होती है। बिना आक्सीजन के व्यक्ति एक क्षण भी नहीं जीवित रह सकता है इसलिए आक्सीजन बनाने के लिए पौधों का होना अत्यंत आवश्यक है। इसकी महत्ता को हर किसी को समझना होगा।
पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा जब हर एक व्यक्ति एक-एक पौंधा लगाए और उसकी सुरक्षा के लिए संकल्प लें। पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत की गई है।
इसी कड़ी में शहडोल जिले में कलेक्टर तरूण भटनागर के मार्गदर्षन एवं निर्देषन में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पर्यावरण को बचाने एवं धरा को सजाने के लिए जिले के युवा पीढ़ी के साथ-साथ लोग उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता निभाकर पौंधो करा रोपण कर रहे है।
आज एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेंद्र सिंह धुर्वेे ने तहसील कार्यालय ब्यौहारी में पौधरोपण, एनआईसी कार्यालय के अरविंद चौधरी, उप संचालक सामाजिक न्याय सुश्री प्रज्ञा मरावी ने आम के पौधे का रोपण, ग्राम पंचायत बिरौडी में आम, नीम के पौधे, ग्राम भोगड़ा,ग्राम पंचायत पोढी, ग्राम पंचायत लफदा, ग्राम पंचायत नगपुरा, ग्राम पंचायत केशवाही में पंचायत भवन परिसर में लोगों ने पौधरोपण किया तथा उसकी सुरक्षा के लिए टी-गार्ड लगाकर जीवित रखने का संकल्प लिया। इसी प्रकार जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर पौधों का रोपण किया जा रहा है।
गौरतलब है कि एक पेड़ मां के नाम अभियान केे अंतर्गत प्रदेश में 15 जुलाई तक साढे 5 करोड़ पौधो का रोपण किया जाएगा जिसमें शहडोल जिले में लगभग 23 लाख 49 हजार पौधे रोपित किये जाएगें।

एक टिप्पणी भेजें