रेत के अवैध परिवहन पर की गई कार्यवाही
शहडोल। कलेक्टर तरूण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु गुरूवार के मध्यरात्रि में खनिज सर्वेक्षक समय लाल गुप्ता व उनकी टीम द्वारा ग्राम बुढ़वा तहसील ब्यौहारी में हाईवा क्रमांक MP18H5440को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा जाकर थाना ब्यौहारी में सुपुर्द किया गया एवं ग्राम समान तहसील ब्यौहारी के खसरा क्रमाक 913 रकवां 0.222 हे. जो की निजी भूमि है, जिसके भूमिस्वामी इन्द्रावति पति बृजेन्द्र सिंह के नाम दर्ज है की भूमि पर 80 घनमीटर (चार हाईवा) खनिज रेत का भंडारण होना पाया गया, जिसको लावारिस हालत में जप्त किया जाकर ग्राम समान के सरपंच के बेटे विक्रम सिंह वैश्य पिता बृजनंदन प्रसाद वैश्य निवासी समान की सुपुर्दगी में दिया गया। उक्त दोनों प्रकरणों में खनिज नियमों के अनुसार कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें