शहडोल:थाना बुढार द्वारा बिजली के तार चोरी करने वाले आरोपियो को किया गिरफतार

थाना बुढार अंतर्गत तार चोरी के दो प्रकरणो का खुलासा 

बिजली के तार एवं पीकअप  सहित कुल कीमती 10  लाख का मशरूका जप्त

शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल  कुमार प्रतीक द्वारा धनपुरी अनुभाग के थानो की समीक्षा की गई थी उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा तार चोरी के प्रकरण में गंभीरता पूर्वक विवेचना करते हुए माल मसरूका जप्‍त करने हेतु थाना प्रभारी बुढार को विस्तृत निर्देश दिये गये थे।  जिसके पालन में थाना बुढार द्वारा चोरी के आरोपियो के कब्‍जे से 10 लाख के चोरी का मशरूका जप्‍त किया गया। 

घटना का विवरण 

थाना बुढार क्षेत्र अन्तर्गत बिजली विभाग के लाइन से तार काटकर चोरी की जा रही थी। MPEB जे.ई.धनपुरी द्वारा हाउसिंग बोर्ड नर्मदागंज से 22 जून 24 को अज्ञात चोरो के द्वारा तार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिस पर थाना बुढार में अप. क्र.468/24 धारा 379 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया

इस प्रकार 13 जुलाई 24 को MPEB AE बुढार के द्वारा रिपोर्ट किया गया कि दिनांक 13 जुलाई 24 को अतरिया टोला में भी अज्ञात चोरो द्वारा विद्युत लाईन (तार) की चोरी की गई है जिस पर थाना बुढार में अपराध क्र 470/24 धारा  303(2) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तारी का विवरण

पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा थाना प्रभारी बुढार संजय जायसवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल चोरो के  पतारसी करने हेतु निर्देशित किया गया।  जिस पर तत्काल थाना बुढार पुलिस सक्रिय होकर सघन विवेचना कर उक्त गिरोह के दो सदस्यो 1. अंजनी चौधरी पिता बब्बू चौधरी उम्र 24 साल 2. बादल उर्फ रवि चौधरी पिता छविदास चौधरी उम्र 26 साल दोनो निवासी ग्राम छांटा को गिरफ्तार किया गया।  

फरार आरोपियो का विवरण

प्रकरण में गिरफतार आरोपियो से पूंछताछ के दौरान अपने साथी 1. अरूण चौधरी 2. राज चौधऱी  3. राहुल चौधरी सभी निवासी छांटा के साथ मिलकर चोरी करना एवं चोरी का मॉल कबाडियो को बेचना बताया गया जिस पर प्रकरण में 1. कबाड़ी अनीश 2 कबाड़ी लल्लू (नौरोजाबाद) 3. कबाड़ी राजा चौधरी 4. कबाडी बोग्गा उर्फ विजय 5. कबाडी गुड्डा को बुढार पुलिस द्वारा आरोपी बनाया गया है सभी आरोपी फरार है। फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी बुढार द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

जप्‍ती का विवरण 


सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संजय जयसवाल के नेतृत्व में गिरीश शुक्ला नवीन सिंह आरक्षक शिशि आरक्षक आशीष तिवारी अक्षय लखन पटले मयंक मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

और नया पुराने