शहडोल: नगरीय निकाय हेतु मतदाता सूची के पुनरीक्षण हेतु अधिकारी नियुक्त

 नगरीय निकाय हेतु  मतदाता सूची के पुनरीक्षण हेतु अधिकारी नियुक्त

शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरुण भटनागर ने मतदाता सूची के सतत निरीक्षण किए जाने हेतु नगरीय निकायवार रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, एवं अपील अधिकारी नियुक्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका शहडोल हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार सोहागपुर श्रीमती दिव्या सिंह को नियुक्त किया है, जिनका अधिकार क्षेत्र वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 39 रहेगा।

इसी प्रकार नगरीय निकाय बुढार हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनु विभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार बुढार श्रीमती भावना देहरिया जिनका अधिकार क्षेत्र वार्ड नंबर क्रमाक से वार्ड क्रमांक 15 रहेगा। नगरीय निकाय धनपुरी हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नायब तहसीलदार बुढार श्रीमती याचिका परतेती होंगे। जिनका अधिकार क्षेत्र वार्ड क्रमाक 01 से वार्ड क्रमांक 28 रहेगा। नगरी निकाय ब्यौहारी हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रभारी तहसीलदार ब्यौहारी रोहित सिंह परिहार होंगे इनका अधिकार क्षेत्र वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 15 रहेगा। नगरीय निकाय खांड़ हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नायब तहसीलदार ब्यौहारी अजय कुमार पांडे होंगे इनका अधिकार क्षेत्र वार्ड क्रमांक 01 से वार्ड क्रमांक 15 रहेगा। नगरीय निकाय जयसिंहनगर हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंह नगर तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नायब तहसीलदार जयसिंहनगर श्रीमती सुषमा धुर्वे होंगे इनका कार्य क्षेत्र वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 15 रहेगा।

नगरीय निकाय बकहो हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनु विभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नायब तहसीलदार जैयपुर शिवकुमार सिंह होंगे तथा इनका अधिकार क्षेत्र वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 15 रहेगा। समस्त नगरी निकाय क्षेत्र के लिए अपीलीय अधिकारी अपर कलेक्टर शहडोल होंगे।

Post a Comment

और नया पुराने