शहडोल:तेज आवाज वाले साइलेंसर युक्त मोटर साईकल पर

 शहडोल पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

WhatsApp Image 2024-07-30 at 6.16.46 PM (1).jpeg

शहडोल। जिला शहडोल में मोटर साइकिल सवारों के द्वारा तेज साउंड वाले एवं मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाकर धमाचौकड़ी मचाने की शिकायत प्राप्त हो रही थी जिस पर पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा उप पुलिस अधीक्षक यातायात को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिसके तारतम्य में यातायात पुलिस द्वारा  29 जुलाई 24 को अनाधिक़त तेज आवाज वाले साईलेंसर युक्ते मोटर साईकलो पर सख्त कार्यवाही करते हुए विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। 

1. कार्यवाही का विवरण : 4 मोटर साईकलों पर अनधिकृत साइलेसर पाए गए, उन पर त्वरित जुर्माना लगाया गया।

2. सड़क सुरक्षा जागरूकता:

पुलिस ने चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों और ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।

हेलमेट पहनने और यातायात संकेतों का पालन करने के महत्व बताये गये। 

3. सामुदायिक सहयोग: आम जनता से अपील की गई कि वे अनधिकृत साइलेसर का उपयोग न करें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।

इस अभियान के माध्यम से पुलिस ने सड़क सुरक्षा में सुधार लाने और ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के अपने प्रयासों को मजबूत करना है। भविष्य में भी ऐसे अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने