शहडोल:शहडोल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, नशीले इंजेक्शन का जखीरा बरामद

आरोपी के कब्जे से 1,200 नग इंजेक्शन कीमती 1,20,000 रूपये जप्त

शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के निर्देशन में शहडोल पुलिस द्वारा अवैध नशे के तस्करों के विरूद्ध लगातार बड़ी कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने ट्रेन से लायी जा रही नशीली इंजेक्शन की बड़ी मात्रा को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी असद अली बरामद की गई प्रतिबंधित इंजेक्शन

घटनाक्रम का संक्षिप्त विवरण घटनाक्रम इस प्रकार है कि कोतवाली पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि असद अली नाम का व्यक्ति बड़ी मात्रा में नशीली इंजेक्शन पाली तरफ से ट्रेन के माध्यम से शहडोल आ रहा है। प्राप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली पुलिस को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। 

पुलिस द्वारा मुखबिर के सहयोग से शहडोल रेल्वे स्टेशन पर रैकी की गई। कुछ समय पश्चात असद अली उक्त ट्रेन से उतरा जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके बैग में से 1,200 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। जिनको रखने के संबंध में आरोपी के द्वारा कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गए। 

पुलिस द्वारा उक्त इंजेक्शन जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। 


जप्त सामग्री

1,200 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन कीमती 1,20,000 रूपये

गिरफ्तार आरोपी 

असद अली पिता आशिफ अली उम्र 54 वर्ष निवासी मोदी नगर शहडोल 

पंजीबद्ध अपराध 

आरोपी के विरूद्ध धारा 8, 21 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राघवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में उनि. राकेश सिंह बागरी, सउनि. रामराज पाण्डेय, राजेन्द्र तिवारी, प्रआर. दिनेश प्रसाद केवट, महेन्द्र पाल शुक्ला, मायाराम अहिरवार, आर. हृदेश भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

और नया पुराने