शहडोल:सीधी थाना क्षेत्रान्‍तर्गत ग्राम छक्‍ता में घायल अवस्‍था में मिला था युवक पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का किया गया निरीक्षण

सीधी थाना क्षेत्रान्‍तर्गत ग्राम छक्‍ता में घायल अवस्‍था में मिला था युवक पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का किया गया निरीक्षण 


शहडोल। 30 जुलाई 24 को थाना सीधी क्षेत्रांतर्गत ग्राम छक्‍ता में पोंडिहा नाला के किनारे एक युवक घायल अवस्‍था में मिला था जिसे प्राथमिक उपचार हेतु जयसिंहनगर शासकीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। जहा डॉक्‍टरो द्वारा युवक मनीष गुप्‍ता उम्र 16 वर्ष निवासी छक्‍ता थाना सीधी को मृत घोषित कर दिया गया था। घटना की सूचना प्राप्‍त होने पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।  

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गये । घटनास्थल में फारेंसिक टीम, डॉग स्कॉड की टीम एवं सायबर सेल शहडोल की टीम द्वारा साक्ष्य संकलित कर निरीक्षण किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने