बिजुरी पुलिस द्वारा 02 वर्ष पुराने ट्रेक्टर चोरी के प्रकरण का खुलासा
अनूपपुर। फरियादी राघवेन्द्र सिंह पिता स्व. राम सिंह नि. रामनगर का 03 नवंबर 2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की मेरे यहा काम करने वाले विपिन सिंह द्वारा मेरा ट्रेक्टर CG15AE1288 मेरी मर्जी के बिना कही लेकर चला गया है कि रिपोर्ट पर अप. क्र 427/22 धारा 381 ताहि. का कायम किया जाकर विवेचना मे लिया गया है उक्त प्रकरण मे थाना बिजुरी मे टीम बनाकर पतारशी की गयी जिसे आज दिनांक 25 अगस्त 24 को प्रकरण के आरोपी विपिन सिंह एवं चोरी गये ट्रेक्टर को बरामद कर वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त ट्रेक्टर की बरामदगी मे निरीक्षक विकास सिह सउनि कमलेश शुक्ला प्रआर. 156 विनोद मिंज आर. 504 लक्ष्मण दांगी आर. 349 रामनिवास गुर्जर आर. 264 अनिल मरावी आर. 320 अभिषेक शर्मा की उल्लेखनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें