शहडोल नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, 2 घंटे की तेज बारिश ने खोल दी नगर पालिका की पोल
शहडोल। आपको बता दें कि रीवा होटल के पास हाउसिंग वोड कॉलोनी के सामने जो नव निर्मित नाला का निर्माण हुआ है वह चढ़ गया है, भ्रष्टाचार के भेंट सारे अधिकारी उसमें पैसा गमन करके जितना चौड़ा बनना था नाला उसकी चौड़ाई कम की गई जिसके कारण नाले से पानी रिटर्न फेंक कर लोगों के घर में भर गया एलआईसी के सामने पत्रकार गणेश कुमार केवट के घर में पानी भरने से लाखों का नुकसान हो गया जिसमें कूलर फ्रिज वाशिंग मशीन और लकड़ी के बने फर्नीचर की पूरी नुकसान हो गई है जिसकी पूरी जवाबदारी नगर पालिका की है 3 महीने पहले नगर पालिका सीएमओ को फोटो वीडियो भेज कर उन्हें अवगत कराया गया था कि नाले को निर्माण सही ढंग से नहीं हो पा रहा है नए बस स्टैंड से लेकर लल्लू सिंह चौक तक की जो सदरीकरण रोड है, वह भी दो फीट ऊपर बनाई गई है बिना किसी कारण के यह भी एक कारण है, लोगों घर में पानी भरने का इस रोड के निर्माण कार्य की इंजीनियर के साथ-साथ सारे अधिकारियों की विधिवत जांच की जाए लगता है, फर्जी डिग्री लेकर इनको इंजीनियर का प्रमाण पत्र दिया गया है, आज यह फर्जीवाड़ा के कारण आज यह हाल देखने को मिल रहा है नगर पालिका के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से बहुत से लोगों के घरों में पानी भरने से लाखों का नुकसान हुआ है जिसकी पूरी जवाबदारी नगर पालिका की है।

एक टिप्पणी भेजें