कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण
शहडोल। कलेक्टर डा. केदार सिंह ने शनिवार को जिला अस्पताल शहडोल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मेटरनिटी विंग, एसएनसीयू, पीआईसीयू, निर्माणाधीन एमसीएच बिल्डिंग, आयुष भवन, डीईआईसी, मारचुरी, स्टाफ कालोनी का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश सिविल सर्जन जिला अस्पताल शहडोल डॉ.जी. एस. परिहार को दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिला अस्पताल के विकास के लिए 5 एकड शासकीय भूमि आवंटन हेतु तहसीलदार सोहागपुर को दिये निर्देश। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित सब इंजीनियर को वर्तमान जिला अस्पताल का ब्यू प्रिंट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए जिससे योजना अनुसार किसी भाग की डिसमेंटल कर के नया भवन बनाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें