कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई
शहडोल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन की उपस्थिति में आज कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए हुए लोगों की शिकायतें एवं समास्याएं सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई में श्रीमती दशमतिया चौधरी निवासी वार्ड नं. 07 ब्लाक ऑफिस के पास ब्यौहारी ने आवेदन देकर बताया कि मैं शासन के मापडण्ड के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राही की श्रेणी में आती हूं। मैंनें आवास योजना का लाभ लेने के लिए कई बार आवेदन भी किया है। इसके बावजूद मुझे आवास योजना का लाभ नहीं दिलाया गया है। उनका कहना था कि उन्हें आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन ने संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार जनसुनवाई में पिंकू चौधरी पिता मोती लाल चौधरी वार्ड क्र0 07 ब्यौहारी ने आवेदन देकर बताया कि मैं प्रधानमंत्री आवास योजना का पात्र हितग्राही हूं। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मुझे आवास बनाने की प्रथम किस्त 31 जनवरी 2023 को प्राप्त हुई थी। प्रथम किस्त के बाद अभी तक दूसरी किस्त नहीं आई है जिस कारण से मेरा मकान पूर्ण रूप से नहीं बन पाया है। उनका कहना था कि मकान बनाने हेतु उन्हें दूसरी किस्त का भुगतान कराया जाए जिससे वे मकान को पूर्ण रूप से तैयार कर सके। जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार जनसुनवाई में अन्य लोंगो की भी सुनवाई की गई तथा निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए। जन सुनवाई में डिप्टी कलेक्टर भागीरथी लहरे, श्रीमती एन्टोनिया एक्का, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनन्द राय सिन्हा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें