शहडोल:कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

शहडोल।  कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आज साप्ताहिक जनसुनवाई आयेाजित की गई। जनसुनवाई में उपायुक्त राजस्व श्रीमती निमिषा  पाण्डेय ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में शहडोल के बलपुरवा वार्ड नं. 24 निवासी   बीरेंद्र नाथ चौहान ने आवेदन देकर बताया कि मै प्राथमिक शाला जरवाही  संकुल केंद्र  छतवई में पढाता था और वर्ष 2022 में सेवानिवृत्ति हो चुका हूं। उन्होंने बताया कि मेरा अभी तक अर्जित अवकाश के पैसे का भुगतान नही किया गया है जिससे मुझे काफी दिक्कत होती है। उनका कहना था कि मेरे अर्जित अवकाश का पैसे का भुगतान करवा दिया जाए। जिस पर उपायुक्त राजस्व ने संबंधित अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर भुगतान करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जनसुनवाई में शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए अन्य लोंगो की भी सुनवाई की गई तथा निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए।




Post a Comment

और नया पुराने