स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक
संकल्प में कोई विकल्प नहीं होता
शहडोल। स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक जिला पंचायत शहडोल के मुख्यकार्यपालन अधिकारी सुश्री आर.अंजली IAS के कुशल मार्गदर्शन पर व जयसिंहनगर जनपद पंचायत के सीईओ अशोक मरावी के नेतृत्व पर समस्त ग्राम पंचायतों पर स्वच्छता सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियां की जा रही है। इसी कड़ी में स्वच्छ गाँव की ओर एक नया कदम जनपद जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत उचेहरा की पेसा मोबिलाइजर सुश्री कृष्णा टांडिया द्वारा वेस्ट मटेरियल व प्लास्टिक की बोतलों से गुलदस्ता मनमोहक कलाकृति बनाकर अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। उक्त नवाचार के लिए जनपद के पेसा ब्लॉक समन्वयक शारदा मौर्य ने प्रशंसा व्यक्त की है। स्वच्छता के प्रति नवीन गतिविधि किए जाने के साथ शासन की महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने की पँचायत में कार्यरत कर्मचारी व ग्रामीणों जनों से अपील किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें