विद्यार्थियों ने किया सफाई कार्य में श्रमदान, रोपे पौधे
शहडोल। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय ने जानकारी दी है कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज स्थानीय मंदिर परिषद के आसपास सीएमसीएलडीपी, एमएसडब्लू व बीएसडब्लू के विद्यार्थियों द्वारा साफ सफाई कार्य में श्रमदान किया गया तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए पौधों का रोपण कर सुरक्षित रखने का शपथ भी लिया। उक्त कार्याें में ग्राम कुदरा टोला से विकास कुशवाहा केशव कुशवाहा, हर्षित पांडे, सत्यम् पांडे, आरती कुशवाहा, आदिति पाठक वैष्णवी नामदेव, लक्ष्मी सोनी, पूर्णिमा मुखर्जी सम्मिलित हुए।

एक टिप्पणी भेजें