शहडोल:पेसा समन्वयकों द्वारा नवागत सीईओ सुश्री आर अंजली IAS जिला पंचायत से भेंट हुई-

 पेसा समन्वयकों द्वारा नवागत सीईओ सुश्री आर अंजली IAS जिला पंचायत से भेंट हुई-

शहडोल। मध्यप्रदेश पँचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार नियम 2022 अंतर्गत जिला शहडोल जनजाति बाहुल्य क्षेत्र पर पेसा एक्ट 15 नवंबर 2022 में लागू हुई है। जिसमे 4 जनपद अनुसूचित क्षेत्र शामिल किया गया है जंहा जयसिंहनगर जनपद, गोहपारू ,सोहागपुर,और बुढार शामिल है। पेसा एक्ट संविधान की 5वी अनुसूची में निहित है जिसके क्रियान्वयन हेतु ग्राम सभा क्षेत्र सुदृढ ,सशक्त व शासन की मंशानुरूप प्रगति कार्यशैली पर पेसा जिला समन्वयक ,पेसा ब्लॉक समन्वयक एवम ग्राम पंचायत में पदस्थ पेसा मोबिलाइजर द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। पेसा एक्ट क्रियान्वयन हेतु जमीनी स्तर पर जिले के 4 जनपद क्षेत्र पर समस्त ग्राम सभा क्षेत्रों पर पेसा समिति गठित करके विशेष उपलब्धि के साथ नवाचार किया जा रहा है। शासन की मंशानुरूप प्रगति व कार्यशैली की जानकारी से आज जिला पँचायत के नवागत सीईओ सुश्री आर अंजली जी IAS जिला पंचायत शहडोल से  पेसा जिला समन्वयक शहडोल पप्पू कोल, पेसा ब्लॉक समन्वयक शारदा मौर्य जनपद पंचायत जयसिंहनगर,ब्रजभान सिंह पेसा बीसी गोहपारू जनपद,हरिलाल कोल पेसा बीसी जनपद सोहागपुर,लवकेश मरावी पेसा बीसी जनपद बुढार द्वारा शिस्टाचार भेंट कर शासन की मंशानुरूप पेसा एक्ट की प्रगति , से अवगत कराया गया एवम आगामी कार्य योजना के विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई ।

Post a Comment

और नया पुराने