शहडोल:देवलोंद पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही 35 लीटर अवैध देशी मदिरा जब्त

 देवलोंद पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही 35 लीटर अवैध देशी मदिरा जब्त


शहडोल। दिनांक 05.10.24 को थाना देवलोंद क्षेत्रांतर्गत पुलिस टीम द्वारा नवदुर्गा उत्सव के दौरान सुरक्षा ड्यूटी और पेट्रोलिंग के लिए थाना क्षेत्र में गश्त पर रवाना थी, जिस दौरान कस्बा पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बैरिहाई में दो व्यक्ति देशी प्लेन शराब बिक्री के उद्देश्य से मोटरसाइकिल द्वारा ला रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर आरोपी अशोक सिंह पिता धनपत सिंह नि. शराब भट्टी बुडवा, देवलोंद, शहडोल एवं आरोपी धर्मेन्द्र शुक्ला उर्फ बेटु को घेराबंदी कर पकड़ा गया, मौके पर पुलिस द्वारा जब कार्टूनों की जांच की गई, तो दो कार्टूनों में 48-48 शीशी (180 मि.ली. प्रति शीशी) और अन्य दो कार्टूनों में 50-50 शीशी (180 मि.ली. प्रति शीशी) देशी प्लेन शराब पाई गई, उक्त शराब के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपियों द्वारा कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किया गया, जिसपर कुल 35 लीटर 280मि.ली. शराब कुल कीमती 13,720 रुपये और मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया गया।

दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देवलोंद दिलीप दाहिया के नेतृत्व में सउनि. हरिभान सिंह, प्र.आर. सुनीत मिश्रा, आर. आदित्य एवं आर. विनोद की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

और नया पुराने