शहडोल:विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शालिकराम तिवारी एक अच्छे समाजसेवी

विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शालिकराम तिवारी एक अच्छे समाजसेवी

शहडोल (सुनील द्विवेदी) ।  विगत दिनों मां शारदा देवी धाम घांटी डोंगरी मन्दिर उत्सव समिति एवं  समस्त युवा टीम के सौजन्य से 17 अक्टूबर की शाम विशाल देवी जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें जबलपुर से आये हुए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत दी गयी थी। इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया था ।  

सुदृढ़ व्यवस्थाओं के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम की सारी योजनाएं उत्कृष्ट समाजसेवी शालिकराम तिवारी की अगुवाई में बनायी गयी थी। गौरतलब है कि शालिकराम तिवारी एक अच्छे समाजसेवी हैं उनके द्वारा समय - समय पर विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। युवाओं के बीच अच्छा तालमेल होने के कारण आस - पास के युवाओं द्वारा उनका बखूबी साथ निभाया जाता है। उनका कहना है कि आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोग करने वाले समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में उनका भरपूर सहयोग किया जाता है ।

Post a Comment

और नया पुराने