पंडित शंभूनाथ शुक्ला की प्रतिमा पर कलेक्टर ने किया माल्यार्पण
शहडोल। विंध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित शंभूनाथ शुक्ला की 46 वीं पुण्यतिथि पर आज कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पंडित शंभूनाथ शुक्ला की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर अरविंद शाह, रामचंद्र शुक्ल, सिदार्थ नचकेता, विनोद शुक्ला सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी पंडित शंभूनाथ शुक्ला की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया।

एक टिप्पणी भेजें