शहडोल:भठिया देवी मंदिर में मातारानी के दर्शन के लिए भक्तों की उमड़ती है भीड़

 नवरात्रि पर्व पर विशेष आलेख

आकर्षण ढंग से सजाया गया भठिया देवी मंदिर

भठिया देवी मंदिर में मातारानी के दर्शन के लिए भक्तों की उमड़ती है भीड़ 


शहडोल। शहडोल जिले के तहसील जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मां सिंहवाहिनी देवी का मंदिर है जिसे भठिया देवी मंदिर के रूप में जाना जाता हैं यहां पर हर रोज भक्तों के आने जाने का सिलसिला चलता है। नवरात्र पर्व के समय यहां पर भक्तों की काफी संख्या में भीड़ उमड़ती है और लोग मातारानी के दर्शन करने पहुंचते हैं।

   भठिया देवी मंदिर का इतिहास अति प्राचीन है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मंदिर की स्थापना कल्चुरी काल के राजाओं ने की थी। सबसे पहले यहां जंगल ही जंगल था धीरे धीरे जब बस्ती बसने लगी तो आसपास के लोगों ने सामूहिक रूप से मिलकर इस मंदिर का विकास कराया। अब यह स्थिति है कि यह मंदिर जिले के प्राचीन मंदिरों में प्रमुखता से गिना जाता है।   हर वर्ष की भांति इस वर्ष मन्दिर की साज सज्जा बड़े ही आकर्षण ढंग से सजाया गया है। इस मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। माता सिंहवाहिनी जी की विशाल प्रतिमा है सभी मूर्तिया खुदाई से प्राप्त हुई है।

Post a Comment

और नया पुराने