बिजुरी अनूपपुर पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे 02 स्थाई वारंट एवं 02 गिरफ्तारी वारंट तामील किए
अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन में मंगलवार की रात्रि बिजुरी पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार 02 गिरफ्तारी वारण्ट एवं 02 स्थाई वारंट तामील करने में सफलता प्राप्त की है। टी.आई. निरीक्षक विकास सिंह के नेतृत्व में एएसआई कमलेश तिवारी,एएसआई प्रदीप अग्निहोत्री,आर नरेंद्र जाट, आर लक्ष्मण दांगी, आर प्रभाकर त्रिपाठी, की टीम के द्वारा विगत साल से फरार चल रहे सुरेश पांव पिता सेम सिंह पाव उम्र 28 वर्ष निवासी निमहा, भोले उर्फ शंकर सोनी पिता पंचम लाल सोनी उम्र 43 वर्ष निवासी दलदल, सोनू प्रसाद साहू पिता साधुलाल साहू उम्र 22 वर्ष निवासी तरसीली, जितेंद्र सिंह पिता सुमेश सिंह गोंड उम्र 25 वर्ष निवासी बगलेटा रीठी जिला कटनी को माननीय न्यायालय के द्वारा जारी स्थाई गिरफ़्तारी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट के तामिली में गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय कोतमा पेश किया जा रहा है।
कांबिंग गस्त के दौरान 02 गुंडा एवं 03 निगरानी बदमाश को चेक किया गया।

एक टिप्पणी भेजें