गोहपारु पुलिस द्वारा 02 नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी
शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा लंबित गुमशुदगी नाबालिग बालक/बालिका के प्रकरणों की समीक्षा की गई थी। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक प्रकरणों का आवलोकन कर थाना प्रभारियों को दस्तयाबी हेतु समुचित निर्देश दिये गए थे, जिसके तारत्म्य मे शहडोल पुलिस द्वारा 02 नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी की गई।
दिनांक 12 सितंबर 2024 को थाना गोहपारु अंतर्गत नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की गुमशुदा रिपोर्ट परिजनों द्वारा दर्ज करायी गई थी। जिस पर गोहपारू पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जिसके उपरांत गोहपारु पुलिस द्वारा परिजनों से महत्तवपूर्ण जानकारी इकट्ठा कर पतासाजी की गई एवं सूचना मिलने पर दस्तयाबी हेतु तत्काल रवाना हुए। जिस पर 12 नवंबर 24 को नाबालिग बालिका को स्थानीय बस स्टैंड, गोहपारु से दस्तयाब कर सही सलामत परिजनों को सुपुर्द किया।
इसी क्रम में दिनांक 12.09.24 को थाना गोहपारु अंतर्गत 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की गुमशुदा रिपोर्ट परिजनों द्वारा दर्ज करायी गई थी। जिस पर गोहपारु पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जिसके उपरांत गोहपारु पुलिस द्वारा परिजनों से महत्तवपूर्ण जानकारी इकट्ठा कर पतासाजी की गई एवं सूचना मिलने पर दस्तयाबी हेतु तत्काल रवाना हुए। जिस पर 12.11.24 को नाबालिग बालिका को स्थानीय बस स्टैंड, गोहपारु से दस्तयाब कर सही सलामत परिजनों को सुपुर्द किया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोहपारु के नेतृत्व में सउनि. विनोद सिंह, सउनि. विद्यासागर एवं प्र.आर. राकेश शुक्ला, आर.सुदीप पटेल, दीपक साहू एवं संजय बैगा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


एक टिप्पणी भेजें