संयुक्त कलेक्टर एवं अधीक्षक भू-अभिलेख ने तहसील जैतहरी के समस्त राजस्व अमले की बैठक लेकर दिए निर्देश
अनूपपुर। संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय एवं अधीक्षक भू-अभिलेख प्रदीप कुमार मोगरे ने आज तहसील कार्यालय जैतहरी के सभागार में राजस्व महाअभियान 3.0 के क्रियान्वयन के संबंध में राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी की बैठक लेकर निर्देश दिए हैं कि राजस्व महाअभियान 3.0 अभियान के उद्देश्यों के तहत आरसीएमएस के लंबित प्रकरणों, नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्ती, सीमांकन का निराकरण तथा नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस में दर्ज करने, नक्शे पर तरमीम के साथ ही पीएम किसान का सेचुरेशन, आधार का आरओआर से लिंकिंग, परम्परागत रास्तों का चिन्हांकन, फॉर्मर रजिस्ट्री व स्वामित्व योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें एवं राजस्व अभिलेख त्रुटियों को जल्द से जल्द सुधार करें। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को योजना में जोड़ा जाए तथा लंबित ई केवाईसी की कार्यवाही पीएम किसान एप एवं पीएम किसान पोर्टल के माध्यम से ओटीपी द्वारा सीएससी केंद्र के माध्यम से बायोमेट्रिक अथवा पीएम किसान ऐप के माध्यम से रिकग्निशन द्वारा पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पटवारी जिम्मेदारी के साथ अभियान में कार्य करें। इस दौरान अभियान से संबंधित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई एवं पटवारियों को दिशा निर्देश प्रदान किया गया। बैठक में तहसील जैतहरी के समस्त राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें