चौकी देवहरा पुलिस द्वारा अपहृता नाबालिक बच्ची को मोरी चौकी कामन रोड थाना नायगांव ज़िला पालघर महाराष्ट्र से किया गया दस्तयाब
अनूपपुर। 26/09/2023 को फरियादी चौकी देवहरा उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिक बच्ची उम्र 14 साल 02 माह की घर से बिना बताए कहीं चली गई है, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बच्ची को बहला फुसला कर कही भगा ले गया है की रिपोर्ट पर चौकी देवहरा में अपराध क्रमांक 0/2023 धारा 363 ताहि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर असल कायमी थाना चचाई से अप.क्र.354/2023 का कायम कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक मोतीउर्र रहमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी के निर्देशन में तथा श्रीमान एसडीओपी महोदय अनुभाग अनूपपुर के मार्गदर्शन में बच्ची को साइबर सेल के माध्यम से मोरी चौकी कामन रोड थाना नायगांव ज़िला पालघर महाराष्ट्र से दिनांक 08/11/2024 को दस्तयाब कर अपहृता बच्ची को दिनांक 12/11/2024 को उसके परिजन को सुपुर्द किया गया है। उक्त कार्यवाही में उपनिरी.रंगनाथ मिश्रा चौकी प्रभारी देवहरा सउनि धर्मेंद्र महोबिया प्र.आर.66 जय बहादुर सिंह म.आर.392 आकांक्षा मिश्रा पुलिस चौकी देवहरा एवं आर. राजेंद्र अहिरवार व पंकज मिश्रा साइबर सेल अनूपपुर की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें