जन-जागरूकता अभियान में ग्रामीणों को एससीएसटी एक्ट के प्रावधानों की दी गई जानकारी
अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशानिर्देशन में शनिवार १६ नवम्बर को अजाक थाना अनूपपुर द्वारा ग्रामीण अंचल मानपुर और पोंडी गांव में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें ग्रामीणों को संवैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत एससीएसटी अधिनियम से सम्बंधित जानकारी प्रदाय की गई। और ग्रामीणों को अधिनियम के अंतर्गत दिए गए अधिकारों एवं प्रदान किए जाने वाली राहत राशि के सम्बंध में बताया जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान अजाक थाना प्रभारी आरके धारिया, एएसआई आरपी चतुर्वेदी, एएसआई अजीत सिंह, आरक्षक संदीप उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें