जिला मुख्यालय अनूपपुर, कोतमा और जैतहरी के बाजार में यातायात को सुव्यवस्थित बनाने हेतु चलाया जा रहा है अभियान
सप्ताह के 1 दिन ट्रैफिक और थाना की पुलिस संयुक्त रूप से करेंगी कार्रवाही
अनूपपुर। जिला मुख्यालय अनूपपुर, कोतमा और जैतहरी के बाजार मे दुकानों के अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग के कारण लगने वाले जाम से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसे दूर करने हेतु पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देश पर एक रोस्टर चार्ट तैयार किया गया है, जिसके अनुसार प्रत्येक मंगलवार कोतमा, गुरुवार को अनूपपुर तथा प्रत्येक शनिवार जैतहरी के मार्केट में शाम 05 से 08 बजे तक यातायात को व्यवस्थित एवं सुगम बनाने हेतु अभियान चलाया जाएगा, जिसमें जो दुकान फुटपाथ तक फैली हुई है उनका सामान हटावाया जाएगा, स्थाई रूप से रोड पर पार्क गाड़ियों को हटवाने के साथ चालानी कार्रवाई की जावेगी, तथा पार्किंग के स्थान चिन्हित किए जाएंगे, उन्हीं स्थान पर पार्किंग सुनिश्चित की जाएगी।
इसके साथ ही रोको टोको अभियान भी चलाया जाएगा जिसके तहत वाहन चालकों को ट्रैफिक रूल्स के बारे में जानकारी दी जाएगी। गाड़ी चलाते हुए इस समय वे कौन-कौन सी गलतियां कर रहे हैं ,बताया जाएगा।
एक माह तक समझाइस उसके बाद कार्यवाही
इस अभियान के तहत एक माह तक प्रत्येक सप्ताह दुकान संचालकों एवं वाहन चालकों को समझाएं दी जाएगी, इसके बाद ना मानने वालों पर कार्यवाही की जावेगी।
इस सप्ताह अनूपपुर एवं कोतमा में ट्रैफिक पुलिस एवं थाना पुलिस द्वारा मार्केट में संयुक्त रूप से भ्रमण करते हुए दुकान संचालकों को फुटपाथ से सामान हटाने की समझाइस दी गई है। शनिवार को यह कार्यवाही जैतहरी में की जावेगी ।

एक टिप्पणी भेजें