शहडोल:कोतवाली पुलिस द्वारा जुआ एक्ट के तहत

 कोतवाली पुलिस द्वारा जुआ एक्ट के तहत 

शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा नशे एवं सट्टा/जुआ के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। 

  थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत  17 नवंबर 2024 को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि स्थानीय अण्डरब्रिज, रेल्वे स्टेशन रोड के पास कुछ व्यक्ति तास के पत्तों से हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी 1.अंकुश सिंह उर्फ फल्की पिता अनिल सिंह राजपूत उम्र 20 निवासी पुरानी बस्ती, शहडोल, 2. पुष्पेन्द्र यादव पिता सुदामा प्रसाद यादव उम्र 26 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती, कोरियान मोहल्ला, 3.कृष्णा गुप्ता पिता संगम गुप्ता उम्र 21 वर्ष निवासी बड़ी भीट, शहडोल, 4.सचिन तिवारी उर्फ राहुल तिवारी पिता सुदेश तिवारी उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 36 शहडोल के कब्जे से तास के 52 पत्ते एवं 360 रूपये नगदी जब्त किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में सउनि. विश्वनाथ तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।


Post a Comment

और नया पुराने