शहडोल:जिला बदर अपराधी आशीष केवट को कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिला बदर अपराधी आशीष केवट को कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनूपपुर । जिले में अपराधियों पर कड़ी निगरानी और कार्रवाई के निर्देशों के तहत, कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले अपराधी आशीष उर्फ सोनू केवट को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान ने जिले में सूचीबद्ध निगरानी बदमाशों, गुंडा तत्वों, और जिला बदर अपराधियों की लगातार चेकिंग के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार देर रात मुखबिर से सूचना मिलने पर टीआई अरविंद जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सीतापुर में कार्रवाई की। उपनिरीक्षक अजय तेकाम, सहायक उपनिरीक्षक सतानंद कोल और आरक्षक अमित यादव ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते हुए पाए गए अपराधी आशीष उर्फ सोनू केवट (पिता अवधबिहारी केवट, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम सीतापुर) को गिरफ्तार किया।

जिला बदर आदेश का विवरण 

आशीष केवट को वर्ष 2018 से लेकर अब तक रास्ता रोककर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, शासकीय कार्य में बाधा, और अवैध हथियार रखने के 8 प्रकरणों में आरोपी बनाया गया है। इन मामलों पर न्यायालय में सुनवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनूपपुर ने दिनांक 12 अप्रैल 2024 को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत आदेश जारी कर आशीष को 1 वर्ष के लिए जिला अनूपपुर और इससे सटे जिलों (शहडोल, उमरिया, डिंडौरी) की सीमाओं से निष्कासित किया था।

शुक्रवार रात ग्राम सीतापुर के निवासियों ने पुलिस को सूचना दी कि आशीष केवट शराब के नशे में उपद्रव कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 514/24 के तहत धारा 223 बी.एन.एस. एवं धारा 14 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जिले में जारी है सख्त अभियान

पुलिस अधीक्षक  मोती उर रहमान द्वारा बताया गया कि जिले में आपराधिक तत्वों, जिला बदर अपराधियों, और गुंडा तत्वों पर सख्त कार्रवाई का अभियान जारी रहेगा।

टी.आई.अरविंद जैन ने बताया कि अन्य जिला बदर अपराधियों जैसे गुड्डू उर्फ हरिवंश श्रीवास्तव (पटौराटोला, अनूपपुर ), सतेंद्र उर्फ लूरी सिंह (अमरकंटक रोड अनूपपुर ), और राहल रजक (शिवम कॉलोनी अनूपपुर  ) की भी लगातार निगरानी की जा रही है। नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसे अपराधियों की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Post a Comment

और नया पुराने