शहडोल:गणतंत्र दिवस के आयोजन संबंधी बैठक संपन्न

गणतंत्र दिवस के आयोजन संबंधी बैठक संपन्न

शहडोल। कलेक्टर डॉ केदार सिंह की उपस्थिति में आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के आयोजन संबंधित बैठक सम्पन्न हुई। 

बैठक में कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस के आयोजन स्थल महात्मा गांधी स्टेडियम की साफ सफाई, नगर की साफ-सफाई, स्टेडियम में पेयजल व्यवस्था एवं कार्यक्रम स्थल पर अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश नगर पालिका अधिकारी शहडोल को दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने स्वस्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान  मेडिकल टीम भी उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करें। 

बैठक में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी स्कूल, कालेजों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराया जाए तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन कराया जाए।

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग,जनजातीय कार्य विभाग सहित अन्य विभागों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्टेडियम में झांकियों के प्रदर्शन हेतु झांकियां तैयार करने के निर्दश दिए हैं।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर  अरविंद शाह, सहायक कलेक्टर सौम्या आनन्द, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक दीवान सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने