शहडोल : नशे के दुष्यप्रभावो के प्रति लोगो को किया गया जागरूक

 नशे के दुष्यप्रभावो के प्रति लोगो को किया गया जागरूक

शहडोल।  नशा छोडने से शारीरिक, मानसिक और सामजिक लाभ होते है। नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, पूरे समाज को प्रभावित करता है इससे दूरी रखना नितांत आवश्यक है। नशा मुक्ति समाज बनाने के लिए हम सब को मिलकर कार्य करना होगा, नशा से होने वाले दुष्यप्रभावो के बारे में स्वयं जागरूक रहे और दूसरो को भी जागरूक करें। पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के मार्गर्दशन में शहडोल जिले के समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत नशे से दूरी है जरूरीअभियान चलाकर लोगो को नशे के दुष्यपरिणामो के बारे में जागरूक किया जा रहा है, तथा नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई जा रही है। कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशीली वस्तुओं के सेवन से रोकने के लिये प्रेरित करने के साथ ही जागरूक किया गया।








Post a Comment

और नया पुराने