संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण
शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता के निर्देशानुसार शहडोल संभाग में कुपोषण को समाप्त करने निरंतर कुपोषण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है।
संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास श्रीमती मंजूलता सिंह ने तहसील ब्यौहारी के चचाई क्रमांक 01 एवं 04 की आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से आंगनवाड़ी केंद्रों में गर्भवती माताओं और बच्चों को दी जा रही संदर्भ सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति शत- प्रतिशत रहे, उनका वजन करे व गर्भवती माताओं और बच्चों को
आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से दिए जाने वाले पोषण आहार समय पर मिले यह सुनिश्चित करें। प्रत्येक बच्चे का वजन माप समय समय पर करे जिससे कुपोषण की पहचान की जा सके और समय रहते उनका उपचार हो सके।
उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए खिलौने, पढ़ाई के लिए सामग्री, निर्धारित समय के अनुसार आहार आदि की व्यवस्था बेहतर रहे। संयुक्त संचालक में अपने समक्ष बच्चों का वजन माप भी करवाया।
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें