शहडोल:धोखाधड़ी के 02 आरोपियों को सोहागपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

धोखाधड़ी के 02 आरोपियों को सोहागपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

शहडोल। वर्ष 2018 में थाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत वाहन क्रमांक एमपी 18-6155 को बिना फिटनेस एवं परमिट के जेएच 01 पी-4872 के नाम से फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से पंजीकृत कर उपयोग किया जा रहा था। वाहन की पहचान छुपाने के उद्देश्य से इंजन एवं चेसिस नंबर में छेड़छाड़ कर फर्जीवाड़ा किया गया।

प्रकरण में थाना सोहागपुर में आरोपियों क्रमशः 01. अनिल खरे पिता स्व. श्याम स्वरूप खरे उम्र 59 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 23 अर्जुन नगर रीवा एवं 02. महेश प्रताप सिंह पिता वीरेन्द्र सिंह उम्र 64 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 9 दीनदयाल धाम पढरा रीवा के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन उपरांत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

उक्त प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सोहागपुर निरीक्षक भूपेन्द्रमणि पाण्डेय एवं थाना स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

Post a Comment

और नया पुराने