शहडोल:शहडोल में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, करणी सेना ने पुष्पवर्षा कर बढ़ाया भाईचारा

शहडोल में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, करणी सेना ने पुष्पवर्षा कर बढ़ाया भाईचारा

शहडोल। भगवान शिव को जल अर्पित कर अमरकंटक, देवतालाब, वाराणसी और बैजनाथ धाम से लौट रहे कांवड़ियों का शहडोल जिले में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश मंत्री देवी सिंह सेंगर और उनकी पूरी टीम ने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए पुष्पवर्षा की और विशाल भंडारे का आयोजन किया।

करणी सेना द्वारा किए गए स्वागत का दृश्य इतना भव्य और भावुक था कि मानो वर्षों बाद भगवान राम वनवास से अयोध्या लौटे हों। कांवड़ियों की सेवा में जुटे कार्यकर्ताओं ने मानवता, धर्म और भाईचारे की सजीव मिसाल पेश की।

विंध्य क्षेत्र की परंपरा के अनुसार, सावन माह में भक्तजन भोलेनाथ को जल चढ़ाने हेतु विभिन्न तीर्थस्थलों की यात्रा करते हैं और लौटने पर स्थानीय लोगों द्वारा उनका स्वागत, पूजन एवं भंडारा आयोजित किया जाता है। किन्तु कई कांवड़िये ऐसे होते हैं, जो बड़े स्तर पर पूजन या भंडारा करने में असमर्थ रहते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए करणी सेना ने सार्वजनिक रूप से सभी कांवड़ियों का स्वागत कर एक अनुकरणीय पहल की।

इसी कड़ी में श्री हनुमान मंदिर, पटना में लोकनाथ कांवड़ संघ का भी भव्य स्वागत किया गया। करणी सेना ने फूलों की वर्षा के साथ कांवड़ियों को सम्मानित किया और भंडारे का आयोजन किया, जिससे श्रद्धालुओं के मन में खुशी और संतोष की अनुभूति हुई।

इस आयोजन में शामिल प्रमुख सदस्य:
देवी सिंह सेंगर (प्रदेश मंत्री), एन सिंह, कुसलेश, ऋषि, आशीष, नितिन, सतवंत सिंह, बद्री सिंह, राहुल, प्रिंस, बाबू, जतिन, प्रशांत, आलोक, संदीप, अखिलेश, राजा, किशु, अवधेश, मनीष, सत्यम, भोलू सहित अनेक ग्रामवासी और श्रद्धालु।

समाजसेवा की इस पहल ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि सेवा, श्रद्धा और समर्पण से ही धर्म और संस्कृति मजबूत होती है। करणी सेना का यह प्रयास निश्चित रूप से समाज में भाईचारे और एकता को प्रोत्साहित करेगा।

 

Post a Comment

और नया पुराने