लखनऊ:लखनऊ में दिव्यांग जनों का विधानसभा घेराव, सैकड़ों की गिरफ्तारी

लखनऊ में दिव्यांग जनों का विधानसभा घेराव, सैकड़ों की गिरफ्तारी

लखनऊ। आज लखनऊ में दिव्यांग युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुरवेश कुशवाहा आजाद के नेतृत्व में हजारों दिव्यांग जनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 27 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा घेराव किया। इन मांगों में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन ₹5000, चुनाव में दिव्यांगों के लिए आरक्षित सीट जैसी प्रमुख मांगें शामिल थीं।

प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष दुरवेश कुशवाहा आजाद, जिलाध्यक्ष एहसानुल हक, महासचिव रवि प्रकाश सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर इको गार्डन ले जाया। इसके बावजूद हजारों दिव्यांग जनों ने प्रदर्शन जारी रखा।

सरकार ने 2 महीने में मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो प्रदेश के 54 लाख दिव्यांग फिर आंदोलन करेंगे। आंदोलन को "दिव्यांग क्रांतिकारी दिवस" के रूप में हर वर्ष मनाया जाएगा।

दिव्यांग महागठबंधन के वरिष्ठ नेता मनीष प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, आनंद तिवारी, जितेंद्र, डी.के. आजाद सहित कई संगठनों ने हिस्सा लिया।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष दुरवेश कुशवाहा आजाद ने सभी का आभार जताया।

Post a Comment

और नया पुराने