सक्ती:स्काउट गाइडस ने दृष्टिहीन बच्चों को राखी बांध सामाजिक सरोकार का दिया परिचय... अधिवक्ता चितरंजय पटेल

 दृष्टिबाधित बच्चों को स्काउट गाइडस ने बांधा राखी... 

स्काउट गाइडस ने दृष्टिहीन बच्चों को राखी बांध सामाजिक सरोकार का दिया परिचय... अधिवक्ता चितरंजय पटेल

तुला राम सहीस (स्वतंत्र पत्रकार)

सक्ती। जिला स्काउट गाइडस ने आज दृष्टिबाधित विद्यालय के बच्चों के कलाई में राखी बांध कर उन्हें मिठाई खिलाते हुए भाई बहन के प्रेम का अहसास कराया।

इन पलों मे स्काउट के जिला आयुक्त अंकित अग्रवाल ने दृष्टि बाधित बच्चों के हुनर को ईश्वरीय वरदान बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया तो वहीं गाइड लीडर कमलादपि गबेल ने रक्षाबंधन पर्व का महत्व बताते हुए दृष्टिबाधित बच्चों  को दुलार किया।

उक्त जानकारी देते हुए दृष्टिबाधित विद्यालय के शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि स्काउट गाइडस छात्र जीवन से ही बच्चों के मन में देश एवं समाज सेवा का भाव जगाने का पहल करती है तथा इसी क्रम में आज स्काउट गाइडस ने दृष्टिबाधित बच्चों को राखी बांध कर अपने सामाजिक सरोकार के दायित्व को बखूबी निभाया जिसके लिए हम जिला स्काउट गाइडस परिवार के प्रति आभारी है, तो वहीं विद्यालय के संस्थापक जसवंत आदिले, संचालिका बिंदेश्वरी आदिले ने सभी आगंतुकों के प्रति साधुवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आप सब इसी तरह इन दिव्यांगों के प्रति अपना प्रेम स्नेह बनाए रखेंगे। आज विद्यालय प्राचार्य ज्योति महंत, नीतू टंडन एवं  विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Post a Comment

और नया पुराने