झंडा ऊंचा रहे हमारा नारे के साथ विद्यार्थियो ने निकाली तिरंगा रैली
शहडोल। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशन में जिले में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, शिक्षक, विद्यार्थी व आम जनमानस बढ़ चढ़कर सहभागिता निभा रहे है और लोगो में देश भक्ति की भावना को जागृत कर रहें है।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत संभागीय मुख्यालय शहडोल के महिला समिति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विद्यालय में अध्यनरत शिक्षको एवं विद्यार्थियो द्वारा तिरंगा का महत्व बताने के लिए झंडा ऊंचा रहे हमारा, वंदे मातरम, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा सहित देशभक्ति के अन्य नारो के साथ शहडोल नगर में तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका श्रीमती उर्मिला कटारे, सचिव महिला समिति श्रीमती संगीता दुबे सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी शामिल रहें।

एक टिप्पणी भेजें