शहडोल:शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर चापा में मनाया गया उमंग दिवस

शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर चापा में मनाया गया उमंग दिवस

शहडोल। शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर चापा में उमंग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ए.पी.सी. अरविंद पांडे ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर वाद-विवाद, प्रश्न मंच तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

उमंग दिवस को संबोधित करते हुए  अरविंद पांडे ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को भी बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार तिवारी,  रंगनाथ शुक्ला, श्रीमती वंदना द्विवेदी, श्रीमती दिव्या दुबे, श्रीमती आराधना मिश्रा सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने