कमिश्नर ने माता बीरासिनी देवी में की पूजा-अर्चना
संभागवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
शहडोल। शहडोल संभाग की कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने नवरात्रि की तृतीया पर पाली स्थित माता बीरासिनी देवी मंदिर में सपरिवार दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने संभागवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
मंदिर के पुजारियों ने कमिश्नर को दसवीं शताब्दी के कलचुरी काल की प्राचीन मूर्तियों तथा मंदिर प्रांगण में स्थापित ज्योति कलश ग्रह के महत्व के बारे में जानकारी दी। यहां हजारों भक्तों द्वारा आजीवन एवं ज्योति कलश स्थापित किए गए हैं।
इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकेश प्रताप सिंह ने मंदिर की व्यवस्थाओं, जवारा कलशों के रख-रखाव और प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

एक टिप्पणी भेजें