ग्राम पंचायत रामपुर में सामुदायिक बर्तनों की खरीद में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने की शिकायत
शहडोल। शहडोल जिले के रामपुर ग्राम पंचायत रामपुर में वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान सामुदायिक कार्यों के लिए बर्तनों की खरीद को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि तत्कालीन पंचायत सचिव शिव बिहारी सिंह ने बर्तन खरीदने के नाम पर पंचायत निधि से राशि हरण कर ली, लेकिन आज तक बर्तन नहीं खरीदे गए।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत की बैठकों में इस मुद्दे को कई बार उठाया गया, लेकिन उन्हें अब तक संतोषजनक उत्तर नहीं मिला है। शिकायतों के बावजूद न तो बर्तन खरीदे गए और न ही राशि का कोई हिसाब दिया गया।
वर्तमान सचिव संतोष बैगा ने इस पर अपनी असहमति जताते हुए कहा, "इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। यह मामला मेरे कार्यकाल से पहले का है, और मैं इसकी जांच के लिए संबंधित दस्तावेजों को देखूंगा।"

एक टिप्पणी भेजें